🔥 TRENDING Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta... Sidharth Malhotra's 'Vvaan' posts thir... Manipur to Host First ISL Match on Wor... ਅੱਜ 28 ਸਤੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜ... Varun pull nadesar Varanasi
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
इंदिरा नगर में जलभराव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित जलनिकासी के निर्देश
Local

इंदिरा नगर में जलभराव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए त्वरित जलनिकासी के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 10:28 AM 👁 31
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

10 पंप सेटों से लगातार हो रही जलनिकासी, नहर का पानी डायवर्ट कर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

उरई। इंदिरा नगर क्षेत्र में जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों एवं संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भरने तथा उरई रजवाहे के ओवरफ्लो होने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। समस्या से निपटने के लिए 10 पंप सेट लगाए गए हैं, जबकि नहर के पानी को भी डायवर्ट कर दिया गया है। पंपिंग सेटों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र से लगातार पानी की निकासी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एडीएम एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में जलभराव की समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था लगातार बनाए रखने तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
📲Get App