🔥 ट्रेंडिंग गुजरात ने निजी वाहनों के लिए टोल प्लाज... सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के बाइक टैक्स... అదిలాబాద్ ప్రజావాణిలో ఓ వ్యక్తి ఆత్మహత... कॉलर और बेंगलुरु में कल बारिश की संभाव... कर्नाटक में सभी स्कूलों व पीयू कॉलेजों... माउंट आबू में लगातार दूसरा दिन 0°C, रा...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

इकौना क्षेत्र अहिरानपुरवा बेलकर में रास्ते की हालत बहुत खराब है

✍️ रिपोर्टर: Amar Kant 🗓 14 नव. 2026, 08:46 AM 👁 67
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
इकौना क्षेत्र के अहिरानपुरवा बेलकर मार्ग की हालत बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी

श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के अहिरानपुरवा बेलकर जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
📲Get App