🔥 TRENDING राष्ट्रीय क्रिकेट में हनुमानगढ़ की बेट... जालौर में माजीसा मंदिर के वार्षिक मेला... ਪਾਤੜਾਂ-ਸਮਾਣਾ ਰੋਡ 'ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ... Gujarat Expands E-Detection System at... Supreme Court Upholds Karnataka Bike T... అదిలాబాద్ ప్రజావాణిలో ఓ వ్యక్తి ఆత్మహత...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम पंचायत मुटकी में उत्साह के साथ मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों के योगदान को किया गया सम्मानित

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 23 Nov 2026, 01:57 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुटकी में मितानिन दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों के योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंह कुरूम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह करियाम शामिल हुए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मुटकी के सरपंच कृष्ण कुमार सिंह, क्षेत्र की समस्त मितानिनें, पंचगण एवं उपसरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान मितानिनों की भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से मितानिनों के सेवाभाव और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Need 24न्यूज | लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़
📲Get App