🔥 TRENDING Karnataka HC Dismisses Contempt Case A... Mt Abu Hits Freezing 0°C for Second Co... Delhi Police Arrest Two Chain‑Snatcher... BJP to Probe Rajasthan Panchayat Poll... National Health Employees Union protes... ED Issues Summons to Dharamkot MLA Ami...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

राष्ट्रीय क्रिकेट में हनुमानगढ़ की बेटियों का दबदबा, राजस्थान को दिलाया रजत पदक

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 23 Nov 2026, 02:07 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राष्ट्रीय क्रिकेट में हनुमानगढ़ की बेटियों का दबदबा, राजस्थान को दिलाया रजत पदक

चार खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से जिले का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा गौरव, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

हनुमानगढ़। जम्मू-कश्मीर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-17 छात्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम ने रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस ऐतिहासिक सफलता में हनुमानगढ़ की चार बेटियों हर्षिता, सिया, कंचन और तमन्ना की अहम भूमिका रही।

हनुमानगढ़ की हर्षिता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेस्ट बैटर का पुरस्कार हासिल किया, वहीं सिया ने बेहतरीन गेंदबाजी से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले की चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में शामिल होना हनुमानगढ़ की खेल प्रतिभाओं के वर्चस्व को दर्शाता है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कृष्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक गोयल, सचिव कुनाल गोयल, जीएस नगर अध्यक्ष मनीष बिश्नोई, देवेंद्र सिंह सिद्धू सहित गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर बेटियों का अभिनंदन किया।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए नेठराना विद्यालय में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत ने राजस्थान को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। हनुमानगढ़ की बेटियों की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि जिले की प्रतिभाएं क्रिकेट के मैदान पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।
📲Get App