🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*ईवीएम का मतदान केन्द्रवार हुआ रेण्डमाईजेशन

*ईवीएम का मतदान केन्द्रवार हुआ रेण्डमाईजेशन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 05 Sep 2026, 07:24 AM 👁 78
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026*
*ईवीएम का मतदान केन्द्रवार हुआ रेण्डमाईजेशन*
*जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के*
*पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ रेण्डमाईजेशन*
जैसलमेर, 04 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए जिले की नगर परिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण के मतदान के लिए उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम का मतदान केन्द्रवार रेण्डमाईजेशन शुक्रवार को जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
सूचना आविज्ञान अधिकारी चन्द्रेश कुमार ने आयोग के ई-सूची सॉफटफेयर के माध्यम से ईवीएम के मतदान केन्द्रवार रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया समपन्न की। नगर परिषद जैसलमेर के 44 मतदान केन्द्रों के लिए 44 ईवीएम एक्टिव एवं 12 ईवीएम आरक्षित के रूप रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका पोकरण के मतदान केन्द्रों के लिए 26 ईवीएम एक्टिव एवं 7 ईवीएम आरक्षित के रूप में रेण्डमाईजेशन किया गया।
ईवीएम के मतदान केन्द्रवार रेण्डमाईजेशन के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी, चुनाव विशेषाधिकारी रोहित वर्मा, उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर वीरेन्द्र सिह, तहसीलदार पोकरण प्रीतमसिंह, चुनाव सहायक प्रभारी सत्य प्रकाश खत्री, भाजपा के पदाधिकारी मनोहर सिंह दामोदरा, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी मनोहर सिंह नरावत उपस्थित थे।
*--000--*
📲Get App