🔥 TRENDING वोडाफोन आइडिया ने तोलाखेड़ी (मंदसौर) म... বিজেপি সমর্থকরা চাপড়া থেকে শিলিগুড়ি... Headlines Today जयपुर के लंकापुरी शासत्री नगर वार्ड 14... उन्नाव में कचहरी के सामने होमगार्ड और... स्कार्पियो से 30 पेटी अवैध शराब जब्त,...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

Headlines Today

✍️ Reporter: Ravi Kumar 🗓 04 Nov 2026, 01:56 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बागे श्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए बयान पर घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे को लेकर उन पर निशाना साधा रहे हैं. सपा मुखिया ने कहा कि उनके बयान से यदुवंशियों और रघुवंशियों सभी की भावनाएं आहत हुई हैं. जिन्होंने ईशनिंदा की है उनकी उत्तर प्रदेश की भूमि पर एंट्री नहीं होनी चाहिए. सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- 'इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं. अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में. अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी. उप्र-मप्र के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो: ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है.
📲Get App