Crime
हथियार के साथ दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नौबतपुर थाना अंतर्गत गोनवाँ ओ पी कि पुलिस ने गुप्त सुचना पर तीसखोरा गांव से दो युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
नौबतपुर थाना केअंतर्गत गोनवाँ ओ पी क्षेत्र के तिसखोरा गांव में पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया*
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तिसखोरा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को दो घरों से दो देसी कट्टे और दो मिसफायर कारतूस बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान तिसखोरा निवासी सदन राय के पुत्र अनिश कुमार व संजीत राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि अनिश कुमार ने अपने घर में अवैध हथियार छिपा रखे हैं और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना की जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदनकुमार सिंह5और गोनवां ओपी प्रभारी मंजीत कुमार के नेतृत्व म4पुलिस टीम बनाई गई।पुलिस ने अनिश कुमार के घर छापा मारा। वहां से एक देसी कट्टा और दो मिसफायर कारतूस मिले। अनिश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हथियार बिट्टू कुमार ने रखने के लिए दिया था। उसने बिट्टू के घर में भी हथियार छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने अनिश की निशानदेही पर बिट्टू कुमार के घर छापा मारा। वहां से एक देसी कट्टा मिला और पुलिस ने बिट्टू को भी गिरफ्तार कर लिया। फुलवारीशरीफ एसडीपीओ-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनके घरों से दो देसी कट्टे और दो मिसफायर कारतूस मिले हैं। नौबतपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइक फुलवारी एस डी पी 2उमेश्वर चौधरी