Crime
हाजीपुर पुलिस ने स्टेशन रोड से हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया
हाजीपुर पुलिस केबाइक गश्ती कि टीम ने गुप्त सुचना पर स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास से दो लोगों हथियार के साथ गिरफ्तार किया
हाजीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
हाजीपुर मोटरसाइकिल गश्ती दल की सतर्कता से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोटरसाइकिल गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध अपराधी हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। साथ ही, उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
बाईट सुबोध कुमार एसडीपीओ सदर हाजीपुर