🔥 ट्रेंडिंग गुजरात: पिता ने बेटे की हत्या की, फिर... 70 वर्षीया कर्नाटक महिला ने गूगल और चै... कर्नाटक सीएम ने गन्ना किसानों की समस्य... कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने शुग... अरवल में सोमवार को समकालीन साइबर खतरे... वहप की आपत्ति पर गुजरात सरकार ने दीपाव...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

होटल में कमरे के गेट पर खड़ी नवविवाहिता की 5 सेकेंड में मौत हो गयी?

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 26 अक्टू. 2026, 07:24 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
होटल में कमरे के गेट पर खड़ी नवविवाहिता की 5 सेकेंड में मौत हो गयी?

यूपी के झांसी में हैरान कर देने वाला होटल का एक CCTV वीडियो सामने आया है।जिसमे होटल में कमरे के गेट पर खड़ी नवविवाहिता मुस्कान अचानक जमीन पर गिरी और उसकी मौत हो गयी।

मुस्कान अपने पति निलेश के साथ होटल पहुची थी। चार महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।अचानक नवविवाहिता की मौत होने के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

वही मुस्कान के घर वाले हत्या की आसंका जताते हुए पति नीलेश पर आरोप लगा रहे है घर वालो का कहना है कि घर से मौसी के घर ले जाने की बात कह कर होटल लेकर आये थे।
थाना कोतवाली पुलिस से थाना सीपरी बाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला अस्पताल में एक महिला मृत अवस्था में आने की सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना सीपरी बाजार पुलिस के जिला अस्पताल पहुँचने पर महिला मृत अवस्था में मिली और उसके पति ने बताया कि चेक आउट के दौरान कमरे (रूम नंबर 212) की दहलीज पर अचानक उसकी पत्नी के गिरने से तबीयत बिगड़ी, जिसे होटल स्टाफ की मदद से अस्पताल लाया गया था। पुलिस और उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण व होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर महिला का पति व होटल स्टाफ के साथ कमरे की ओर जाना और अचानक खड़े-खड़े गिरना स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कि मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह की वीडियो बाइट
📲Get App