🔥 TRENDING महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांची... સુત્રાપાડાના ગોરખમઢી ગામે રામમંદિર તથા... Uttarakhand Police to Announce 2026 Re... 36 Last‑Minute NEET Admission Certific... Delhi Doubles Parking Fees, Mandates 5... Delhi to Enforce Winter Pollution Plan...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हसनपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत में तीन घायल, हायर सेंटर रेफर

✍️ Reporter: सतीश राणा 🗓 24 Sep 2026, 03:58 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर रझौहा गांव के पास टेंपो और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर गांव रझौहा के पास गुरुवार को टेंपो और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो सवार तीन लोग, जिनकी पहचान मुशाहिद, लाखन और अशोक के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हसनपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मुशाहिद अमरोहा से टेंपो में सामान लेकर हसनपुर आए थे। सामान उतारने के बाद वे वापस अमरोहा लौट रहे थे। इसी दौरान रझौहा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर हसनपुर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल, घायलों की ओर से पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
📲Get App