🔥 TRENDING दैनिक जागरण के छठ पूजा घाट सफाई अभियान... बीदर में चन्नबसवण्ण जयंती और 191वें अन... लोक सेवक आवास में भाजपा के पूर्व राष्ट... वित्तीय साक्षरता केंद्र पर रानीवाड़ा औ... पकरीबरावां में छठ पूजा के लिए बड़े ताल... 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने महिला थाना का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Nov 2026, 05:51 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कार्रवाई पर दिया जोर

जालौन। दिनांक 12 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, जालौन डॉ. ईशान सोनी ने महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रागार, हवालात तथा परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों के रखरखाव की भी समीक्षा की। इस दौरान महिला थाना में प्राप्त होने वाली शिकायतों, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही लंबित विवेचनाओं को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि महिला फरियादियों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और जागरूकता के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।
📲Get App