🔥 ट्रेंडिंग कानपुर देहात के सिकंदरा में किन्नर सम... મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલે અર્બુદા... ದೋಹಾದಲ್ಲಿ ಭಾರತ 'A' ಸೆಮಿಫೈನಲ್ ಗೆ ಹಾದಿ:... गोपालगंज में एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह क... ರವಿ ಚಂದ್ರನ್ ಅಶ್ವಿನ್ ವೆಲ್ಲಿಂಗ್ಟನ್ ಟೆಸ್ಟ... सड़क हादसा
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हरदा: पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा का जायजा लिया, कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 नव. 2026, 01:41 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने सोमवार को विभिन्न बैंक शाखाओं और वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा में मिली कमियों को दूर करने के लिए बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं।

आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र की विभिन्न बैंक शाखाओं एवं वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता जांची।

पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी हरदा और थाना प्रभारी कोतवाली ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एयू बैंक, मुथूट फाइनेंस एवं मणप्पुरम फाइनेंस (गोल्ड लोन) की शाखाओं का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जहां भी सुरक्षा व्यवस्था में कमियां पाई गईं, वहां संबंधित बैंक प्रबंधकों को आवश्यक सुधार करने तथा सुरक्षा इंतजाम शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और बैंकिंग संस्थानों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के निरीक्षण और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।
📲Get App