🔥 ट्रेंडिंग 2027 पंचायत चुनाव: युवा मुखिया से 10 स... રાજકોટમાં લૂંટ વિથ મર્ડર આજી GIDCની તન... त्या निमित्त ड्रॉक्टर बाबासाहेब आंबेडक... अभिषेक पाथक ने ₹500 करोड़ की सफलता के... सालमन खान ने 91‑वर्षीय पिता सलिम के सा... तमिल-अमेरिकी गायक कावी नक्स ने द वॉयस...
15 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर बृजभूषण शरण सिंह ने जताई शोक संवेदना

✍️ रिपोर्टर: Aazad Singh 🗓 15 अक्टू. 2026, 07:45 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर बृजभूषण शरण सिंह ने जताई शोक संवेदना

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत (कटरा) स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचे।

बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने हरीश द्विवेदी और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

यशोदा देवी के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
📲Get App