🔥 ट्रेंडिंग विदर्भ बनाम गुजरात SMAT 2026 लाइव देखि... जुन्नागड़, गुजरात में तेज़ गति वाली का... सत्याया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सर... सिकंदरा राऊ के पुराने अस्पताल चौक पर म... उन्नाव अमृतसर में हेरोइन की खेप बरामद, सीमा प...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हरसोरा के भग्गू का वास में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 नव. 2026, 11:10 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हरसोरा के भग्गू का वास में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

खैरथल हीरालाल भूरानी

समीपवर्ती हरसोरा क्षेत्र के भग्गू का वास में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर तुलसी विवाह का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान शालिग्राम की बारात हरसोरा स्थित ठाकुर जी मंदिर से गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच भग्गू का वास पहुंची। बारात के भग्गू का वास पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह पंडितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। विवाह की सभी रस्में हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुसार निभाई गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया। आयोजन में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह के साक्षी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
📲Get App