🔥 TRENDING 5-year-old ‘Chhota Baba’ Begins 3,600-... Gold prices slide, Andhra Pradesh buye... नारौली डांग में गाजे-बाजे से निकली साल... Andhra Pradesh unveils ₹3,724 crore sc... Gujarat Police Deploys DIGICOP 360 to... Kerala में हुई दुर्घटना के परिणाम की स...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदरा राऊ के पुराने अस्पताल चौक पर मजदूरों की भीड़ से दुकानदार परेशान, रास्ता घेरने और अभद्रता का आरोप

✍️ Reporter: Harshit 🗓 22 Nov 2026, 11:25 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के पुराने अस्पताल चौक पर मजदूरों द्वारा रास्ता घेरकर खड़े होने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों के सामने जमावड़े के कारण ग्राहकों, राहगीरों और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को रास्ता नहीं मिलता। शराब पीकर अभद्रता और आपस में लड़ाई-झगड़े से बाजार का माहौल खराब हो रहा है। दुकानदार सुरेंद्र ठाकुर, पप्पू भारती, अंकुर माहेश्वरी और राजू बघेल ने प्रशासन से मजदूरों के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की है।

सिकंदराराऊ के पुराने अस्पताल चौक पर दुकानदारों ने मजदूरों की भीड़ को लेकर गंभीर शिकायत की है। दुकानदारों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में मजदूर रास्ते में खड़े हो जाते हैं, जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है।
दुकानदारों का आरोप है कि मजदूर लोग रास्ता घेरकर खड़े हो जाते हैं और हटाने का नाम नहीं लेते। कॉलेज जाते समय बहन-बेटियों को भी जाने के लिए रास्ता नहीं मिलता, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग शराब पीकर अभद्रता करते हैं और आपस में गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इससे पूरे बाजार का माहौल खराब हो रहा है और ग्राहक भी दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि पुराने अस्पताल चौक पर लेबर लगाई गई है, लेकिन मजदूर चौक में न खड़े होकर दुकानों के सामने रास्ता घेर लेते हैं। इससे न तो दुकानों पर ग्राहक आ पाते हैं और न ही राहगीरों को निकलने का रास्ता मिलता है।
इस समस्या को लेकर दुकानदार सुरेंद्र ठाकुर, पप्पू भारती, अंकुर माहेश्वरी और राजू बघेल सहित अन्य दुकानदारों ने नाराजगी जताई है।
📲Get App