Local
हनुमानगढ़ में 29 नवंबर को विशाल नि:शुल्क मेडिकल कैंप
श्री अरोड़वंश सभा द्वारा हनुमानगढ़ जंक्शन में 29 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श और जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी।
श्री अरोड़वंश सभा, हनुमानगढ़ जंक्शन के तत्वावधान में, सर्वसमाज के लिए एक विशाल नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन कर रही है। इस कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश गणपाल, सामान्य सर्जन डॉ. निशांत बत्रा, फिजियोथेरेपी एवं घुटना रोग विशेषज्ञ डॉ. संचित आहूजा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता अरोड़ा तथा हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक खुराना अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, लैब द्वारा रक्त एवं मूत्र की सामान्य जांच भी नि:शुल्क की जाएगी।
शिविर का आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री अरोड़वंश धर्मशाला, गंगानगर रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन में किया जाएगा।
आयोजकों ने सर्वसमाज के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट एवं दवाइयों की पर्ची साथ लेकर आएं। शिविर के आयोजक श्री अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष हरिकिशन राय चुग एवं समस्त कार्यकारिणी हैं। संपर्क सूत्र: मनोज धूड़िया – 9414515948, मनीष अरोड़ा – 9529190777।