🔥 TRENDING RSSB Driver 2026 Exam Results Released... Actor Gajraj Rao Says Badhaai Ho Was L... Tamil Nadu Weather Alert: New Low‑Pres... Tamil Nadu Clinch Ranji Trophy Win wit... DVAC raids 25 sites in Tamil Nadu in p... Cabinet approves 3% dearness allowance...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हमीरपुर में इंसाफ की गुहार! पति एक साल से लापता, ससुराल में रहने तक की जगह नहीं!

✍️ Reporter: ashif 🗓 29 Oct 2026, 02:25 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हमीरपुर: पति की तलाश कराने और ससुराल की संपत्ति में अपना हक दिलाने की मांग लेकर एक महिला जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची. महिला ने जिलाधिकारी अशोक कुमार के सामने दंडवत होकर न्याय की गुहार लगाई.
महिला ने अपने जेठ और देवर पर मकान से निकालने, करीब 6 बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया. महिला ने पति के लापता होने के पीछे भी ससुराल पक्ष के लोगों की भूमिका होने की आशंका जताई है. जिलाधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम मौदहा को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.पौथिया गांव निवासी देवरति ने बताया कि उसकी शादी खड़ेही लोधन गांव निवासी कैलाश चंद्र से हुई थी. शादी के कुछ वर्ष बाद पति की मानसिक स्थिति खराब होने पर वह मायके में रहने लगी. महिला का आरोप है कि उसके ससुर की मृत्यु के बाद जेठ और देवर ने मिलकर जमीन अपने नाम करा ली.

जानकारी होने पर उसने जमीन में अपना हक दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कराई. इसके बाद भी उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं मिल सका. महिला का कहना है कि उसका पति पिछले करीब एक साल से लापता है. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है.

आरोप है कि जेठ और देवर ने उसे मकान से निकाल दिया और मकान में ताला लगा दिया. इसके बाद से वह अपने दो बेटों के साथ मायके में रह रही है. महिला ने मौदहा तहसील में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि डिकटोरा मौजा स्थित करीब 6 बीघा जमीन पर उसके जेठ और देवर का कब्जा है.
एसडीएम ने बताया अलग पक्ष: एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह ने बताया कि मामले में महिला के परिजनों से बातचीत की गई है. परिजनों के अनुसार, देवरति करीब 20 साल पहले गांव छोड़कर मायके चली गई थी. पांच साल पहले वह गांव लौटी और अपने पति को जबरन साथ ले गई.

परिजनों ने महिला पर ही पति को गायब करने का आरोप लगाया है. एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम मौदहा को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अब जांच के बाद ही महिला और उसके ससुराल पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
📲Get App