🔥 ट्रेंडिंग नगर निगम से बड़ी खबर बिहार पुलिस अधिकारी ने रात 1 बजे महिला... एनएचएआई ने बिहार की नदियों को डी‑सिल्ट... सम्राट चौधरी का बयान: बिहार में 'अपराध... पारलिया में सरपंच पद के उम्मीदवार देऊम... हरियाणा एसटीएफ ने 25,000 कारतूस की तस्...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हजारीबाग में 04 नवम्बर को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण हेतु BLO-BLA-2 बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 03 नव. 2026, 10:06 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 04 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक BLO-BLA-2 की पांचवीं बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन कर, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया जाएगा।

हजारीबाग जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 04 नवम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक BLO-BLA-2 की पांचवीं बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रपत्र‑2 में अंकित नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण न करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रकाशित सूची को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाया जाएगा।

बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम सूची से छूटने न पाए तथा कोई अपात्र अथवा विदेशी नागरिक सूची में शामिल न हो।

हजारीबाग के जिला निर्वाचन पदाधिकारी हेमन्त सती के निर्देशानुसार सभी निर्वाचक निबन्धन पदाधिकारी एवं सहायक तथा अतिरिक्त सहायक पदाधिकारी 20‑बरकट्ठा, 21‑बरही, 24‑माण्डू एवं 25‑हजारीबाग को बैठक के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने दल के BLA‑2 को बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने के लिए निर्देशित करें तथा निर्वाचक निबन्धन पदाधिकारी अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित बैठकों का क्षेत्र निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ।
📲Get App