🔥 TRENDING Punjab Sees Spike in Farm Fires, 113 F... Kanak News Reports Multiple Tragedies... Punjab Police Officer’s Son Opens Fire... Man Arrested in India for Killing His... Wife and Three Others Arrested in Murd... India to Mandate Automatic Emergency B...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हिंडौन गवर्नमेंट कॉलेज में मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली-पोस्टर प्रतियोगिताः कशिश, संजू समेत कई छात्र जीते; ईएलसी और एनएसएस ने किया आयोजन

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 04:48 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हिंडौन सिटी के गवर्नमेंट कॉलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चला। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) और राष्ट्रीय सेवा योजना ने मिलकर रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता करवाई।

प्राचार्य डॉ. पप्पूराम कोली ने बताया- इसका उद्देश्य छात्रों को मतदान का महत्व, लोकतांत्रिक मूल्य और चुनाव प्रक्रिया के बारे मे ं जागरूक करना था। उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनन े के लिए प्रेरित किया गया।

छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और रंगोली-पोस्टर के जरिए निष्पक्ष चुनाव, लोकतंत्र की मजबूती और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। उन्होंन े दिखाया हर वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

रंगोली में कशिश, हर्षिता, आशिक खान पहले और शौर्य, अमन, साहिद दूसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता मे ं संजू ने पहला और गिरीश ने दूसरा स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडल मे ं डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. महेश गर्ग और राजकुमारी शामिल थे। ईएलसी प्रभारी उपमा मीना और एनएसएस प्रभारी शालिनी गुप्ता के निर्देशन में ये कार्यक्रम हुआ।
📲Get App