🔥 TRENDING खेड़ा कलां में कल स्थानीय नागरिकों के... भारतीय वायुसेना एरियल डिस्प्ले-2026 की... IMD Issues Red Alert for Extreme Rain... Indian models spark 'Hometown vs Runwa... Newborn Baby with Thick Moustache Spar... Philippines: Fatal Mid-Air Collision C...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सीताराम जी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर खीर प्रसादी: चांदनी में रखी खीर का भोग लगेगा, रात में लक्ष्मी पूजन भी होगा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 04:44 AM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मंडरायल के सीताराम जी मंदिर में 25 अक्टूबर रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर सुबह 11:55 बज े से शुरू होकर 26 अक्टूबर सुबह 9:41 बज े तक रहेगी।

मंदिर पुजारी महेश महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और उसकी किरणो ं से अमृत बरसता है। मां लक्ष्मी भी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं।

कार्यक्रम शाम 7 बज े सीताराम जी के सफेद वस्त्रों में श्रृंगार से शुरू होगा। रात 8 बज े दूध चावल की खीर का भोग लगेगा, फिर 9 बज े भजन संध्या होगी।

रात 11:39 से 12:31 बज े तक निशिता काल में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। खीर को खुले आसमान के नीच े चांदनी में रखा जाएगा और बाद में प्रसाद के रूप मे ं बांटा जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक संख्या मे ं पहुंचन े की अपील है।
📲Get App