🔥 TRENDING Indian Army launches medical camp unde... Tripura Gramin Bank Conducts Mega Cust... Tripura Left Front claims nomination h... Himachal CM Presents Him Ratna-2026 Aw... Government Health Initiatives Reshape... રાજકોટમાં અર્જુન પાર્કમાં સ્કોર્પિયો ક...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

घाटना के विरोध में कॉलोनी वासियों ने पुलिस थाना जामडोली के बाहर एक्ट्रिट होकर विरोध प्रदर्शन किया

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 31 Oct 2026, 10:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इस दौरन विक्की मंडल कांग्रेस पार्षद एवीएन जनसंपर्क निधि वार्ड नंबर 131 जयपुर नगर निगम ने कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर घाटना का विरोध किया पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोस

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
गोविंद विहार जामडोली में ज्वेलर्स के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना के विरोध में कॉलोनीवासियों का प्रदर्शन

जयपुर। जामडोली थाना क्षेत्र के गोविंद विहार में ज्वेलर्स के साथ मारपीट और गोली चलाने की गंभीर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में कॉलोनीवासियों ने पुलिस थाना जामडोली के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस दौरान विक्की मांड्या, कांग्रेस पार्षद एवं जनप्रतिनिधि वार्ड नंबर 131, जयपुर नगर निगम ने कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर घटना का विरोध किया और पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

प्रमुख मांग: आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।
📲Get App