🔥 ट्रेंडिंग गुजरात में शराब तस्करों की 8‑गाड़ी कार... न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने प्रकाशित किया... पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने की... रामायण बॉक्स ऑफिस दिन 15 अग्रिम बुकिंग... द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने मनीष मल्होत... आईएमडी ने आंध्र प्रदेश‑तेलंगाना में सा...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

ग्यारस पूजा को लेकर उरई में बढ़ी गन्ने की मांग, हाथी मंदिर के आसपास सजी दुकानें

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 नव. 2026, 08:02 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथी मंदिर के आसपास गन्ने की दुकानें सजीं, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

उरई, जालौन। ग्यारस की पूजा को लेकर उरई शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पर्व के नजदीक आते ही शहर के विभिन्न स्थानों पर गन्ने की आवक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए गन्ने की खरीदारी कर रहे हैं। उरई के प्रसिद्ध हाथी मंदिर के आसपास गन्ने की दुकानें और बिक्री के लिए लगे गन्नों के ढेर नजर आने लगे हैं। सुबह से ही लोग गन्ना खरीदने पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है। ग्यारस के अवसर पर पूजा के लिए गन्ने की खरीदारी को देखते हुए शहर में जगह-जगह गन्ने की बिक्री शुरू हो गई है। इससे स्थानीय बाजारों में भी त्योहार जैसा माहौल बनने लगा है।
📲Get App