🔥 TRENDING മലപ്പുറത്ത് മഴ തുടരുന്നു. शिरूर तालुक्यातील प्रलंबित प्रश्नांसाठ... പോലീസിൻ്റെ വിദ്യാർത്ഥി വേട്ട അവസാനിപ്പ... ਸ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਧੁੰਨ ਨੇ 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿ... मोतिहारी जिला में कार्यरत आवास सहायक ए... उन्नाव में ट्रैक्टर टक्कर से राजकीय इं...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गया में निगरानी विभाग ने दो सरकारी अमीन 7हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Nov 2026, 03:37 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गया के सदर अंचल के दो सरकारी अमीन को निगरानी विभाग कि टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

गया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपये रिश्वत लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार

गया। गया में निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के दो सरकारी अमीन को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अमीन की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को गया एपीआर के पास से गिरफ्तार किया।

मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित कुमार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सदर अंचल में कार्यरत दोनों सरकारी अमीन उनसे एक काम के एवज में 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई के दौरान जैसे ही दोनों अमीन ने शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये लिए, निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।
बाईट वसीम कुरेशी निरानी विभाग डीएसपी
📲Get App