🔥 TRENDING जालौर में धनतेरस पर बाजारों में धूम, स... સુરતના ચૌટા બજારમાં ધનતેરસના પવિત્ર પર... 85% of Rajasthan’s Wolves Reside Outsi... News18 Tamil Releases Morning Headline... CM Vijay: Tamilians will never forgive... Seeman Raises Concerns Over 6 AM Film...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गादाणा मे नंदघर केंद्र पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली उत्सव

✍️ Reporter: गोविंद बामणिया 🗓 06 Nov 2026, 06:24 PM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मारवाड़ जंक्शन / ग्राम गादाणा गांव में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित एवं जतन संस्थान के सहयोग से संचालित परियोजना नंदघर के अंतर्गत खारची ब्लॉक के गादाना-2 नंदघर केंद्र पर दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में नंदघर के बच्चों, अभिभावकों, गाँव के बुजुर्गों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया। इस अवसर पर नंदघर केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया। साथ ही बच्चों एवं समुदाय के सदस्यों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियाँ साझा करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान नंदघर क्लस्टर सुपरवाइजर सुमन गोस्वामी ने प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए "स्वच्छ घर, स्वच्छ नंदघर और स्वच्छ गाँव" का संदेश दिया। उन्होंने समुदाय के सदस्यों को अपने घर, नंदघर एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों, बुजुर्गों एवं समुदाय के सदस्यों को एक साथ जोड़ने का अवसर मिला। साथ ही सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में समुदाय के सदस्यों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे दीपावली उत्सव यादगार एवं आनंदमय बना।
📲Get App