🔥 TRENDING Livemint Highlights Film Scores That R... Mumbai Police Detain Protesters Outsid... Maharashtra CM Devendra Fadnavis meets... Men posing as fans assault Maharashtra... Can ‘Dimple’ Win Over BJP’s Women Vote... ગોતા વિસ્તારમાં ૧૦ ટન ટમેટો સોસ અને કે...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्राम पंचायत लौंगा में जनसहयोग से श्मशान मार्ग की मरम्मत का सफल कार्य

✍️ Reporter: Harshit Chauhan 🗓 18 Oct 2026, 11:08 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत लौंगा में श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग की जर्जर अवस्था को देखते हुए, ग्रामीणों के आपसी सहयोग से मार्ग की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

ग्राम पंचायत लौंगा में श्मशान घाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग की जर्जर अवस्था को देखते हुए, आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

यह मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्राम के मुखिया को कई बार इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला।

ऐसी स्थिति में, मार्ग से होकर गुजरने वाले ग्रामीणों तथा किनारे निवास करने वाले परिवारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए, सभी संबंधित ग्रामीणों के आपसी सहयोग, सहमति और सहभागिता से मार्ग को ठीक कराने का निर्णय लिया गया।

हमारा मानना है कि गाँव का विकास केवल बातों से नहीं, बल्कि आपसी एकता, जनसहयोग और जनहित में किए गए कार्यों से होता है। अनूप सिंह, प्रधान पद के भावी उम्मीदवार, ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
📲Get App