ग्राम पंचायत गुरगचका की पहली सरपंच बनीं मंजू कर्मवीर चौधरी ,73 मतों से दर्ज की जीत
ग्राम पंचायत गुरगचका की पहली सरपंच बनीं मंजू कर्मवीर चौधरी, 73 मतों से दर्ज की जीत
खैरथल हीरालाल भूरानी
हरसौली कस्बे के समीप नवगठित ग्राम पंचायत गुरगचका में पहली बार सरपंच पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में रायपुर जाटान, गुरगचका एवं बैराहेडी गांव के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर ग्राम पंचायत की पहली सरपंच चुनने में भागीदारी निभाई। चुनाव परिणाम में मंजू कर्मवीर चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूनम विक्रम यादव को 73 मतों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही मंजू कर्मवीर चौधरी नवगठित ग्राम पंचायत की पहली सरपंच निर्वाचित हुईं। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने जश्न मनाकर नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच मंजू कर्मवीर चौधरी ने सभी मतदाताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्राम पंचायत के सभी गांवों और वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने का प्रयास करेंगी।