🔥 TRENDING निवाड़ी में कांग्रेस प्रभारी रामलखन दं... भिण्ड में पराली जलाने पर प्रतिबंध के ब... बोरज नई ग्राम पंचायत में चार सरपंच प्र... ग्राम कुलैथ में 13 नवंबर को मुख्यमंत्र... ಜಾಲಹಳ್ಳಿ ಸರ್ಕಾರಿ ಕನ್ಯಾ ಪ್ರೌಢಶಾಲೆಯ 10ನೇ... My sakinaka
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

ग्राम कुलैथ में 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा पशु पालक सम्मेलन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Nov 2026, 11:50 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पंचायत सीईओ ने अंतरविभागीय बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीएम जन विश्वास अभियान, पराली प्रबंधन व चीता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जिले के ग्राम कुलैथ में 13 नवंबर को पशु पालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई अंतरविभागीय समन्वय बैठक में इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन व उद्यानिकी विभाग प्रभावी प्रदर्शनियां लगाएं ताकि किसान व पशु पालक योजनाओं का लाभ उठा सकें। सम्मेलन के दौरान बैलगाड़ी दौड़ सहित अन्य गतिविधियों का भी आयोजन प्रस्तावित है।

बैठक में मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। सीईओ श्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं को धरातल पर लाने में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, पराली व नरवाई प्रबंधन, स्वामित्व अधिकार के तहत रजिस्ट्री व चीता जागरूकता जैसे विषयों की समीक्षा भी की गई। दीपावली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में प्राथमिक बर्न यूनिट तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

जन विश्वास अभियान के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें और विभागों से संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों से फीडबैक लें। निरीक्षण की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के साथ ही जनपद व नगर पालिका अधिकारियों से शिविरवार आवेदनों के निराकरण का ब्यौरा मांगा गया है।

पराली प्रबंधन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। पिछले साल पराली जलाने की घटनाएं सामने आए 46 गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया है। सीईओ ने चेतावनी दी कि नरवाई जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो हार्वेस्टर मालिक एसएमएस यंत्र नहीं लगाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वन मंडल अधिकारी श्री मुकेश पटेल ने चीता संरक्षण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि चीते ग्वालियर जिले में भी आ सकते हैं, इसलिए उन्हें देखने पर वीडियो न बनाएं और सूचना वन विभाग को दें।
📲Get App