🔥 TRENDING Indian-born Republican supports Micros... Himachal IPS Officer Sanjeev Gandhi Tr... Schools Closed in India Today: Check S... 2:30 बजे अयूब रामगढ़ से अपनी परचूनी की... Over Rs 1 Crore Worth of Assets Seized... Shooting at Gurudwara in Punjab Raises...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

गुप्ता को फोन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 09:05 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के औरंगाबाद में भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद में भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता को फोन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जितेंद्र गुप्ता ने औरंगाबाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें मोबाइल पर बार-बार फोन करके गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के अनुसार, फोन करने वाले ने कहा कि वह जहां भी मिलेंगे, उन्हें मार दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि इन धमकियों के कारण वह और उनका परिवार डरे हुए हैं।

जितेंद्र गुप्ता का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो मृत्युंजय कुमार सिंह भी वहां आ गए। आरोप है कि उन्होंने थाने में गाली-गलौज की और उन्हें मारने के लिए दौड़े। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने जेल से छूटने के बाद हत्या करवाने की धमकी दी।

पुलिस ने मामले में आरोपी का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में 327.6 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर अल्कोहल की मात्रा दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में औरंगाबाद नगर थाने में प्राथमिकी संख्या 701/26 दर्ज की है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(1) और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2022 की धारा 37 लगाई गई है।

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मृत्युंजय कुमार सिंह इससे पहले भी राजनीतिक विवाद के कारण चर्चा में रहे हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और तत्कालीन औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह के खिलाफ औरंगाबाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
📲Get App