🔥 ट्रेंडिंग पीएम मोदी ने गुजरात से जारी किया 24वां... एटा में मतदान दिवस के ड्राई डे उल्लंघन... हरियाणा CM ने गुजरात के CM भूपेंद्र पट... ਬੋਹੜ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਕਾ ਵਿਕਾਸ ਸੰਸਥਾ ਦੇ... केशोद हवाई अड्डे के उन्नयन की समीक्षा,... દિવાળી અવસરે તલોદમાં શાંતિ સમિતિની બેઠ...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित वैशाली पुलिस के दो सिपाही बने सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, कंधों पर लगाया गया स्टार

✍️ रिपोर्टर: Ratneshwar Chandrakant Jha 🗓 28 अक्टू. 2026, 10:32 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित वैशाली पुलिस के दो सिपाही बने सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, कंधों पर लगाया गया स्टार

गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित वैशाली पुलिस के दो सिपाही बने सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, कंधों पर लगाया गया स्टार

हाजीपुर, वैशाली। वीरता और साहसपूर्ण कार्यों के लिए गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित वैशाली पुलिस के दो सिपाहियों को पदोन्नति देकर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) बनाया गया है। पदोन्नति पाने वालों में सिपाही संख्या 111 अक्षय कुमार एवं सिपाही संख्या 1212 दुर्गेश कुमार यादव शामिल हैं।

इस उपलब्धि के अवसर पर वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने दोनों नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिली यह पदोन्नति दोनों पुलिसकर्मियों के समर्पण और साहस का सम्मान है। उनकी उपलब्धि से वैशाली पुलिस का गौरव बढ़ा है। साथ ही, यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी कर्तव्य के प्रति निष्ठा, साहस और समर्पण की प्रेरणा है।

वैशाली पुलिस का संदेश — सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण।
📲Get App