स्थानीय
गंजडुंडवारा के ज्ञानोदय विद्यालय में 'मिशन शक्ति' के तहत छात्राओं को दी गई साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता
गंजडुंडवारा के ज्ञानोदय विद्यालय में महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा और उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए।
गंजडुंडवारा के कैनाल रोड स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोतवाली गंजडुंडवारा से आईं एंटी रोमियो स्क्वाड की महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के शोषण एवं उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मी निशी एवं दीपांशी रूहल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग जितना सुविधाजनक है, उतना ही सावधानी बरतना भी आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने, अपनी निजी जानकारी, फोटो, मोबाइल नंबर एवं ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहने की सलाह दी।
महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को समझाया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है, अभद्र व्यवहार करता है, गलत संदेश भेजता है, पीछा करता है अथवा किसी भी प्रकार से मानसिक या शारीरिक शोषण करने का प्रयास करता है, तो ऐसी स्थिति में चुप रहने या डरने के बजाय अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सहना आवश्यक नहीं है और प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन के लिए 1090 और 181, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर का उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा छात्राओं को 'मिशन शक्ति' हेल्प गाइड का वितरण किया गया, जिसमें महिला सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी सहायता एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं से संबंधित उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
विद्यालय परिवार ने महिला पुलिस कर्मियों के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डा. ब्रजेश कुमार मिश्र, पूर्व बी. आर. सी. जगदीश चन्द्र मिश्र, प्रधानाध्यापक सुमित कुमार मिश्र सहित संजीव चौहान, पवन शाक्य, आशीष रतन, शिवानी राठौर, प्रवीण वार्ष्णेय, अलोक यादव, पंकज कुमार, नीरेश शाक्य, आयुषी, रश्मि, सलोनी, मोनी चौधरी, हिमांचल चौहान, मिलेश सिंह एवं धनीराम मौजूद रहे।