Politics
गंगापुर सिटी पंचायत समिति चुनाव: 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, एसडीएम कार्यालय में हेल्प डेस्क
पंचायत समिति क्षेत्र में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। 19 सदस्य पदों के लिए 31 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 14 नवंबर को मतदान होगा।
गंगापुर सिटी में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। इस हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया और चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि पंचायत समिति के 19 सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी। सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर 4 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अभ्यर्थी उप जिला कलक्टर कार्यालय के कोर्ट रूम में स्वयं अपना नामांकन पत्र जमा करा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का समय दिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया के पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार, यदि पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्यों के चुनाव होते हैं, तो मतदान 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।