🔥 ट्रेंडिंग कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवा... હારીજ નગરપાલિકામાં રજૂઆત કરવા ગયેલા ના... बहराइच के वन कर्मियों को लखनऊ के प्रधा... नवाबगंज के रामपुर में नेशनल मेडिकोस ने... નર્મદા કિનારે ભાદરવા દેવનો ભવ્ય પૌરાણિ... मोदी और नेपाल के बालेन्द्र शाह ने भविष...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

गंडक दियारा में बाढ़ से गन्ना और धान की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 23 नव. 2026, 07:27 PM 👁 20
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड के गंडक दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बाढ़ के पानी में डूबने से गन्ना और धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलें नष्ट होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से फसल क्षति का निष्पक्ष सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण प्रखंड की कई पंचायतों में खेतों में लगी फसलें पानी में डूब गईं। करीब आधा दर्जन पंचायतों में इसका व्यापक असर देखने को मिला है। चौमुखा, सिरिसवा, मंगलपुर, खुटवनिया और जरलपुर समेत अन्य पंचायतों के किसान बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। किसानों ने गन्ना और धान की खेती में अपनी जमा पूंजी लगाई थी, लेकिन बाढ़ ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसान अजय यादव, चुट्टू पांडेय, अमिरका गद्दी और रामाशीष यादव ने बताया कि बाढ़ के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। फसल नष्ट होने से अब परिवार के भरण-पोषण और रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि बाढ़ से हुए नुकसान के कारण उन्हें भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द फसल क्षति का सर्वे कराने, उचित मुआवजा देने तथा अगली फसल की खेती के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
📲Get App