🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक में सभी सरकारी स्कूलों में अंग... कर्नाटक बढ़ाएगा उर्दू अकादमी अनुदान, आ... उत्तरी प्रदेश भागे चोर को 4 सेकंड में... बॉडी हीट से पहचानें अवैध बजरी खनन, थर्... सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के तीन औद्यो... तमिलनाडु विधानसभा ने अभिलेख खोले, जांच...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टेक्नोलॉजी

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा

✍️ रिपोर्टर: Ranjeet 🗓 10 नव. 2026, 08:44 AM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा

गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की आकृति, महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा

झालावाड़। ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। महिलाओं ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति तैयार की और पारंपरिक गीत गाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान घर में बनाई गई मिठाइयां और पकवान भगवान को अर्पित किए गए। महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा में नई दुल्हनों सहित परिवार की सभी महिलाएं शामिल हुईं। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। आधुनिकता के दौर में जहां शहरों में यह परंपरा कम देखने को मिलती है, वहीं गांवों में आज भी महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को पूरे उत्साह से जीवित रखे हुए हैं।

रिपोर्ट: आरिफ मंसूरी, झालावाड़।
📲Get App