🔥 ट्रेंडिंग 28 सितंबर 2026 को केरल में 22‑और 24‑कै... छिंदवाड़ा में भाजपा नेताओं पर धमकी के... जयपुर में सरकारी अधिकारी डॉ. मदन यादव... 28 सितंबर को 17 जिलों में बारिश, तेज़... वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
फतुहा के गोविंदपुर में ऑटो चालक को मारी गोली, हालत गंभीर
स्थानीय

फतुहा के गोविंदपुर में ऑटो चालक को मारी गोली, हालत गंभीर

✍️ रिपोर्टर: Ankit Raj 🗓 23 जुल. 2026, 08:26 PM 👁 78
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना रेफर

फतुहा के गोविंदपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक ऑटो चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान कृपाल टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार (30), पिता स्व. सुरेंद्र राय के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार गोविंदपुर स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने एक चाय दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। गोली धर्मेंद्र की बाईं जांघ में लगकर अंदर ही फंस गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल धर्मेंद्र कुमार ऑटो चालक हैं और फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है।
📲Get App