🔥 TRENDING Renowned Sculptor Prof. M.C. Saxena Pa... Elderly Couple in Bihar Accused of Ass... Pickup Driver Killed in Bihar Road Acc... Farmer Leader NARESH MEENA Accused in... ज्योति बाल निकेतन ने मलारना को हराकर स... अंगौथा मौजा के ककरिया गांव में टेसु‑झि...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फारबिसगंज पुलिस ने एक612ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Oct 2026, 06:42 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सुचना पर पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी एक युवक को 612ग्राम स्मैक केसाथ गिरफ्तार किया

फारबिसगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



फारबिसगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 612 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के612ग्राम स्मैक के मालदा टाउन निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया फारबिसगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से दो व्यक्ति एक बाइक पर स्मैक की बड़ी खेप लेकर फारबिसगंज आ रहे हैं। सूचना के आधार पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने फारबिसगंज के रामपुर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बाइक चालक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सवार मौके से फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार युवक की पहचान मिर सलाम अली (28 वर्ष), पिता मिर रिसु अली, साकिन कुमुलपुर, बापड़ा, मिरपाड़ा थाना, मुर्शिदाबाद जिला, पश्चिम बंगाल के रूप में बताई गई है। पुलिस ने उसके पास से 612 ग्राम स्मैक बरामद की है। जब्त मोटरसाइकिल अपाची बताई गई है।इस मामले में फारबिसगंज थाना कांड संख्या 693/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के आपूर्ति स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फारबिसगंज पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बाइट:राजकिशोर कुमार डीएसपी फारबिसगंज।
अररिया अरुण कुमार
Mob 9931642444
📲Get App