🔥 TRENDING वाळूज एमआयडीसीत कंटेनरने दुचाकीला धडकल... नवगछिया पुलिस लाइन में दरोगा योगेश कुम... Goa Revives Tech Conclave to Foster AI... Goa to Build AI Innovation Ecosystem,... Millet cultivation revived in Meghalay... बीकानेर में अनैतिक कार्य की शिकायत पर...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बरही पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी कांड का किया उद्भेदन, चार बाइक बरामद

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 25 Oct 2026, 07:06 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। साथ ही गश्ती दल को वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया था। एसआईटी ने गुप्त सूचना, विश्वसनीय सूत्रों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

25 अक्टूबर 2026 को दिवा गश्ती के दौरान करीब 10:30 बजे करसो पुल के पास पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल रोकी। कागजात मांगने पर चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौसर अंसारी (करीब 36 वर्ष), पिता स्वर्गीय हदीश मियां, ग्राम महुदा, थाना इटखोरी, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

बरामद वाहनों में बरही थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 04 जनवरी 2026 से संबंधित स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर JH12M-4536), कांड संख्या 373/26, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से संबंधित स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर JH12P-4511), एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर JH02E-4468) तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर JH12E-2987) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों और सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।
📲Get App