🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा के पीतल उत्पादों ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बटोरी सराहना, 31 हजार की बिक्री

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 27 Sep 2026, 01:59 PM 👁 23
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में जलेसर के जीआई टैग प्राप्त पीतल के घुंघरु और घंटियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया, पहले दिन 31 हजार रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप आयोजन, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चतुर्थ संस्करण 25 से 29 सितंबर 2026 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर (IEML) में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, निर्माण और नवाचार को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है। ट्रेड शो के पहले ही दिन जनपद एटा के उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पादों ने देश-विदेश से आए आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

विशेष रूप से जलेसर के जीआई टैग प्राप्त प्रसिद्ध पीतल के घुंघरु, घंटा, घंटी एवं अन्य पीतल उत्पादों की स्टाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों द्वारा इन उत्पादों की गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा गहरी रुचि दिखाई गई। मै० आर्ट मेटल वेयर के मोहम्मद नईम अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हस्तशिल्पियों को ट्रेड शो में निशुल्क स्टाल उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जिससे एटा के हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उनके स्टाल पर पीतल के घुंघरु, घंटा, घंटी एवं अन्य उत्पादों की सैंपल/रिटेलिंग के रूप में लगभग 8,500 रुपये की बिक्री हुई।

इसी क्रम में, मै० श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, जलेसर के बाल गोविंद बंसल ने बताया कि ट्रेड शो के पहले ही दिन अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों ने जलेसर के घुंघरु, घंटी एवं अन्य पीतल उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई तथा उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि पीतल की मूर्ति, घंटा एवं घंटी आदि की सैंपल/रिटेलिंग के रूप में लगभग 22,500 रुपये की बिक्री हुई। मै० चिकोरी एंटरप्राइजेज, एटा के जितेन्द्र कुमार मित्तल ने बताया कि ओडीओपी उत्पाद चिकोरी के स्टाल पर कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय उद्यमियों का आगमन हुआ, जिन्होंने एटा की चिकोरी एवं इसके नवीन उपयोगों के संबंध में उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की, जिससे व्यवसाय के विस्तार की नई संभावनाएं बनी हैं।

मै० श्री गंगासहाय शाक्य मिनी फ्लोर मिल, अलीगंज की महिला उद्यमी संगीता मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो में महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने तथा वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलने को गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिला उद्यमियों के लिए अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने जनपद के समस्त उद्यमियों से आधिकारिक पोर्टल upinternationaltradeshow.com पर पंजीकरण कराकर इस अंतर्राष्ट्रीय मंच का अवलोकन करने और प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक संभावनाओं से परिचित होने की अपील की है।
📲Get App