🔥 TRENDING Shubman Gill and Virat Kohli each hit... India Clinches 8‑Wicket Victory Over W... Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

एटा के जैथरा में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन, 25 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 23 Sep 2026, 11:15 PM 👁 104
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा के जैथरा में श्री शिव मंदिर परिवार द्वारा श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और 25 सितंबर को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जैथरा, एटा। नगर में श्री शिव मंदिर परिवार जैथरा एटा की ओर से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत 25 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो जाएगा।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण 25 सितंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजे से निकाली जाने वाली श्री गणेश जी की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा होगी। इस शोभायात्रा में 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारे गूंजेंगे।

आयोजन समिति के प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा श्री शिव मंदिर जैथरा से प्रारंभ होकर बाजार और मुख्य चौराहों से होते हुए कादर चौक और गंगा जी के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस आयोजन में शामिल लोग संजय गुप्ता(बाबा),मनोज गुप्ता(बजाज),शैलेश गुप्ता (न्यूज़ रिपोर्टर)अनिल गुप्ता( राधे राधे कलेक्शन),अनिल गुप्ता,
मन्नू गुप्ता(बाबा),विपिन गुप्ता(जय अंबे),कुश गुप्ता,अर्जुन गुप्ता
,मगन गुप्ता,अमन गुप्ता,सोबी गुप्ता, राकेश गुप्ता,अशोक वर्मा,शैलू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिवम गुप्ता, आदित्य कश्यप, प्रशांत गुप्ता( राधेश्याम ज्वेलर्स ), नंदू गुप्ता, सुबोध गुप्ता ( बर्तन भंडार), काका गुप्ता, सचिन भामाशाह, बंटी गुप्ता (मोबाइल),दीपक गुप्ता(पेप्सीको),और अध्यक्ष विवेक गुप्ता,अनुपम गुप्ता, आदि अनेक भक्त लोग बोलेंगे गणपति बप्पा मोरिया!
📲Get App