🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एटा: अतिवृष्टि से दीवार गिरने से मृत रामप्यारे के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा गया

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 27 Sep 2026, 08:37 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एटा में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से हुई मौत के मामले में मृतक रामप्यारे के वारिसान को राज्य आपदा मोचक निधि से ₹4 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

एटा। शासन की मंशा के अनुरूप अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के क्रम में, तहसील अलीगंज क्षेत्र में दीवार गिरने से मृतक रामप्यारे के वारिसान को राज्य आपदा मोचक निधि से ₹4 लाख की अनुमन्य सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

यह सहायता राशि विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर द्वारा उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर एवं तहसीलदार संजय कुमार की उपस्थिति में मृतक के वारिसान को सौंपी गई। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ संवेदनशीलता के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मिले।
📲Get App