🔥 TRENDING Writers and Filmmakers Advocate Creati... पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का... Assam-Mizoram Celebrate Peaceful Borde... Congress Calls It a ‘Big Family’, Welc... ಬಾಲ್ಯ ವಿವಾಹ ಮತ್ತು ಮಕ್ಕಳ ಮೇಲಿನ ದೌರ್ಜನ್ಯ... मरवाही के नायब तहसीलदार पर 49 हजार रुप...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एबीएम पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 30 Oct 2026, 04:58 PM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एबीएम पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला

स्थान बिलासपुर, छत्तीसगढ़
संवाददाता रवींद्र प्रकाश तिवारी

एबीएम पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला मेला
बिलासपुर। सरकंडा स्थित एबीएम पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर 2026, शनिवार को अंतरविद्यालयीन विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसमें कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर बाल मेले में गुपचुप, चाट, डोसा, मैगी, छोले-भटूरे, पावभाजी, आइसक्रीम सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय के लिए पंजीयन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है, जबकि आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है।
📲Get App