🔥 TRENDING Sensex Gains 250 Points, Nifty Rises 4... South Korean PM Promises Review of Fir... Tripura Names 18-Member Squad for Open... Himachal Pradesh Clears Employee Arrea... बी.के. इंडस्ट्रीज़, पिटम्पुर ने सभी दे... Himachal Pradesh Horticulture College...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

E20 बना 420 - जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी!

✍️ Reporter: ashif 🗓 08 Nov 2026, 06:33 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोदी सरकार कहती है - पेट्रोल में 20% एथेनॉल है। कर्नाटक सरकार ने 7 ज़िलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जाँच करवाई।

नतीजा देखिए
- 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज़्यादा एथेनॉल
- IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5%
- IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell - सरकारी हों या प्राइवेट - सब सीमा से ऊपर
- और कंपनियों की अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं

मतलब आप पैसा महंगे पेट्रोल का दे रहे हैं, टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है। नुकसान किसका? आपका।

आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं - मतलब, घटता माइलेज, बार-बार मैकेनिक। शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी।

और पंप पर लिखा तक नहीं कि टंकी में क्या डाला जा रहा है - चुनने का कोई विकल्प नहीं।

मोदी जी, बताइए - देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? 20% से ज़्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी?

और डिबेट की चुनौती अब भी खड़ी है। ये मुद्दा भी जोड़ लेंगे - आपकी नीतियों से असल में फ़ायदा किसे हो रहा है?
📲Get App