🔥 ट्रेंडिंग 222થી વધુ તબીબો અને હેલ્થકેર પ્રોફેશનલ... शाहरुख खान का 'किंग' ट्रेलर 10 दिन पहल... य़े प्रीम मोल लिया ने उत्तरी अमेरिका म... एमपी सीएम मोहन यादव ने देव उतनी एकादशी... गैनर नोएडा कॉलेज के बाहर गोलीबारी और ह... उप प्रशिक्षित 17+ लाख युवाओं को, 7+ ला...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

CM योगी ने मां की चिता की परिक्रमा कर किया प्रणाम, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई में रो पड़े

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 21 नव. 2026, 09:45 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान योगी ने मां की चिता की परिक्रमा की और सिर झुकाकर प्रणाम किया। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में मां की अर्थी को कंधा दिया और एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे। इसके बाद वह पार्थिव शरीर के साथ हरिद्वार पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान योगी बार-बार रुमाल से अपने आंसू पोंछते रहे।

चंडी घाट पर छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
हरिद्वार के चंडी घाट पर सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां आचार्य बालकृष्ण की देखरेख में की गईं। अंतिम संस्कार के लिए 100 किलो घी और 100 किलो हवन सामग्री तैयार की गई थी। मां के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घाट पर रखा गया।
📲Get App