धर्म
छोटी रतनगढ़ मेला को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
मेले में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी; अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
जालौन (कोंच)। आगामी छोटी रतनगढ़ मेला को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जालौन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कैलिया क्षेत्र अंतर्गत मेला परिसर एवं मंदिर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेला आयोजकों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली नागरिक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र एवं प्रमुख संपर्क मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, पिकेट, मोबाइल वैन और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाने को कहा। उन्होंने पूरे मेला परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षित दर्शन के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और व्यवस्थित कतारें बनाने पर भी जोर दिया। यातायात व्यवस्था को लेकर चिन्हित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे। इसके अलावा मेला परिसर में पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, अग्निशमन वाहन, प्राथमिक चिकित्सा एवं एंबुलेंस की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला आयोजकों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या अराजकता पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल में सुगम दर्शन और मेला भ्रमण की सुविधा उपलब्ध कराना है।