🔥 TRENDING बजरंग दल कलवा ने नशा मुक्ति अभियान सफल... கை, கால் நன்றாக இருக்கிறது ஏதேனும் ஆனா... Abhishek Sharma Credits Vaibhav Soorya... Udaya TV Announces Telecast Schedule f... Ajith vs Prabhas: 'Daredevil' and 'Spi... Actor Vishal Undergoes Physiotherapy A...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

छपरा जयप्रभा सेतु से50फिट निचे फेंकी गई नवजात फेंकी गई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 11:13 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा में स्थित जयप्रभा सेतु से50फिट निचे फेंकी गई नवजात चमत्कारिक रूप से बची जान

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

इंसानियत शर्मसार: जयप्रभा सेतु से 50 फीट नीचे फेंकी गई नवजाजत, चमत्कारिक रूप से बची जान।

छपरा। कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ऐसी ही एक घटना हुई यह घटना अहले सुबह मांझी में देखने को मिली, जहाँ एक कलयुगी मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के मुंह में धकेल दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

घटना उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु की है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह किसी निर्दयी मां ने अपनी 2-3 दिन की नवजात बच्ची को सेतु के पाया नंबर 10 से करीब 50 फीट नीचे सरयू नदी की रेत पर फेंक दिया।

तभी सेतु से गुजर रहे मांझी निवासी विकास डोम की नजर रेत पर पड़ी बच्ची पर पड़ी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर वह नीचे उतरा तो नवजात को रेत पर पड़ी देखा। उसने तत्परता दिखाते हुए मांझी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से बच्ची को जीवित अवस्था में बरामद कर मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का जन्म दो-तीन दिन पूर्व हुआ प्रतीत होता है। 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद रेत पर गिरने के कारण बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा है। लोग एक ओर कलयुगी मां की निर्दयता को कोस रहे हैं, तो दूसरी ओर बच्ची की जान बचाने वाले विकास डोम और पुलिस की सराहना कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲Get App