🔥 ट्रेंडिंग राज्यमंत्री योगेश कदम ने नोंदणी व मुद्... दौसा पंचायत चुनाव में 67.38% मतदान, मं... मोबाइल शो के दौरान चर्चगेट स्टेशन पर द... Balaghat સુરતના સિટી લાઈટમાં 11 વર્ષીય બાળકી પર... अररिया जनता दरबार में 59 मामलों की सुन...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

चारामा में गांजा बिक्री का खुलासा, 51 हजार का मादक पदार्थ जब्त

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 30 अक्टू. 2026, 07:01 PM 👁 36
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में उजियारा अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 28 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 51 हजार रुपये है, और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंडरीपानी में गांजा बेचने की सूचना पर थाना चारामा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया विश्वकर्मा, निवासी धमतरी जिला, और रमेश पिददा, निवासी पंडरीपानी, जिला कांकेर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में की गई।
📲Get App