Crime
कटिहार: खाद कालाबाजारी की खबर पर पत्रकार का अपहरण कर मांगी थी ₹10 लाख फिरौती, 6 घंटे में अपहृत सकुशल बरामद, 3 गिरफ्तार!

कटिहार, 30 अक्टूबर: कटिहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पत्रकार के अपहरण और रंगदारी के सनसनीखेज मामले का महज 6 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने अपहृत पत्रकार को सकुशल छुड़ाने के साथ ही वारदात में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
*खाद कालाबाजारी की खबर पर दी थी धमकी:
आजमनगर निवासी वादी गुलाम मुर्तजा जब अपने साथी पत्रकार के साथ समाचार संकलन के लिए प्राणपुर जा रहे थे, तभी खाद की कालाबाजारी की खबर प्रकाशित करने को लेकर मो० आशिक द्वारा उन्हें फोन पर धमकी दी गई। इसके बाद लाभा जीरो माइल के समीप हथियार के बल पर काले रंग की किआ (KIA) कार में उनका जबरन अपहरण कर लिया गया।
*10 लाख की फिरौती और हत्या की थी साजिश:
अपहरणकर्ता उन्हें मनिहारी के रास्ते अमदाबाद ले गए और रिहाई के बदले परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। राशि नहीं मिलने पर उन्हें दियारा क्षेत्र में ले जाकर हत्या करने की मंशा थी।
रोशना थाना कांड संख्या-205/26 दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ (सदर-1) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम (SIT) गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर 6 घंटे में अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त (सभी मनिहारी थाना क्षेत्र निवासी
मो० आशिक (37 वर्ष), निवासी- सोझाडाँगी
मो० साबिर आलम (21 वर्ष), निवासी- सोझाडाँगी
मनिष कुमार गोस्वामी (21 वर्ष), निवासी- बोरनी