🔥 ट्रेंडिंग అత్తిలి గర్ల్స్ హై స్కూల్‌లో ఎన్నికల ప... സൗജന്യ മെഗാ തൊഴിൽമേള നവംബർ 07 ന് बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना... लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ... विराट कोहली ने 55 शतकों को पीछे छोड़कर... అత్తిలి గర్ల్స్ హై స్కూల్‌లో ఎన్నికల ప...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिज़नेस

चारामा में 150 किसानों को मिले 6 हजार चूजे, ‘हमर गांव हमर रोजगार’ से बढ़ेगा स्वरोजगार

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 05 नव. 2026, 12:00 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
चारामा/कांकेर। ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ‘हमर गांव हमर रोजगार’ परियोजना के तहत सराहनीय पहल की गई है। ग्राम चौवड़ी स्थित सहभागी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 14 आदिवासी गांवों के 150 किसानों को कुल 6 हजार चूजों का वितरण किया गया।

इस पहल का उद्देश्य किसानों को मुर्गीपालन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को चूजों के रखरखाव, संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण और नियमित देखभाल की जानकारी भी दी गई।

संस्था की प्रमुख एवं अध्यक्ष कलावती कश्यप, सचिव मुक्ता यादव, टीम लीडर निखिल साहू सहित परियोजना की टीम और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

संस्था का लक्ष्य स्थानीय संसाधनों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आजीविका मजबूत करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
📲Get App