धर्म
बुढ़वा मंगल पर्व पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के दिए निर्देश
ठण्डेश्वरी देवी मंदिर समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल रहा तैनात, डीएम-एसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
उरई, जालौन। बुढ़वा मंगल पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत ठण्डेश्वरी देवी मंदिर सहित विभिन्न भीड़भाड़ वाले महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन तथा सुरक्षित दर्शन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी स्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।