🔥 ट्रेंडिंग Srinagar Apni Party president Syed... ರೈತ ಸಂಘಟನೆಗಳ ಒಕ್ಕೂಟವು ಬೀದರ್ ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲ... समाहरणालय, पूर्णिया बीड़ में सागर ईश्वर खंड्रे अभिमानी संघ... दिल्ली: पाँच युवकों से मोबाइल लूटे, वि... बिहार के मुख्यमंत्री ने रिविलगंज से जे...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर एएसपी जालौन ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण
धर्म

बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर एएसपी जालौन ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 सित. 2026, 03:00 PM 👁 66
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर एएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन। बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर तथा हनुमान मंदिर आटा परिसर का भ्रमण कर वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बुढ़वा मंगल पर्व के दौरान मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
📲Get App