🔥 TRENDING Hindustan Times launches 'Quickreads'... Karnataka govt mulls ‘Karnataka Mandap... 15 Rajasthan officers slated for IAS p... Rajasthan HC says ending relationship... India Today releases September 28 scho... Tamil Nadu emerges as top destination...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर एएसपी जालौन ने मंदिर परिसरों का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Sep 2026, 03:00 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर एएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन। बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में भ्रमणशील रहकर विभिन्न प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने ठड़ेश्वरी मंदिर, मंशापूर्ण मंदिर तथा हनुमान मंदिर आटा परिसर का भ्रमण कर वहां श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बुढ़वा मंगल पर्व के दौरान मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
📲Get App